बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है? और यह किस देश में है
Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai :- नमस्कार दोस्तों, आज के इस पोस्ट में आपका सुआगत है जिसमे आप जानेंगे की बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है?(Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai) और बुर्ज खलीफा किस देश में है? साथ ही साथ इस पोस्ट में आपको बुर्ज खलीफा के बारे में कई रोचक तथ्य भी बताये है। ये सब जानने के लिए आपको हम्हारे साथ पोस्ट के अंत तक बने रहना है।
![Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai](https://techibar.com/wp-content/uploads/2023/12/Burj-Khalifa-Ka-Malik-Kaun-Hai.jpg)
आपको तो पता ही होगा की दुनिया में कई ऐसे चीजे है जो अपने आप में बहुत ही ज्यादा ख़ास और प्रसिद्ध है। तो आपको मैं बता दूँ की उन्ही मेसे एक इंजीनियरिंग का अदभुत नमूना बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) भी है जो पूरी दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत (Building) है। यह पिछले 13 साल से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब अपने नाम कर रखा है।
तो चलिए सबसे पहले तो ये जान लेते है की बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है(Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai) लेकिन Burj Khalifa Building से जुड़ी सभी जानकारी बताने से पहले मैं आपको बता दूँ की इस लेख को ध्यान से पढ़े। क्योंकि यहाँ मैंने कम शब्दों में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है.
यहाँ भी पढ़ें :-
बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है (Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai)
बुर्ज खलीफा का मालिक “मोहमद अलाब्बर” (Mr. Mohamed Alabbar) है जो दुबई के रहने वाले है इनका पूरा नाम मोहम्मद अली राशिद अलाब्बार है। जो “एमार प्रॉपर्टीज”(Emaar Properties) के चेयरमैन है और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक प्रमुख व्यवसायी और उद्यमी हैं, इसके साथ-साथ वह अबू धाबी स्थित निजी निवेश और रियल एस्टेट विकास कंपनी ‘ईगल हिल्स’ के अध्यक्ष भी है।
इसका जन्म 8 नवंबर, 1956 को संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। और पालन-पोषण दुबई में एक विनम्र परिवार में हुआ था। अगर इनकी पढाई लिखाई की बात करें तो अलाब्बर ने संयुक्त राज्य अमेरिका में सिएटल विश्वविद्यालय में पढाई कि है। इनके कुल 2 बच्चे है, जिनका नाम ‘सलमा अलाब्बार’ और ‘राशिद अलाब्बार’ है।
![Mohamed Alabbar](https://techibar.com/wp-content/uploads/2023/11/Mohamed-Alabbar.jpg)
अगर मैं एम्मार प्रॉपर्टीज के बारे में बात करू तो एम्मार प्रॉपर्टीज 1997 में मोहम्मद अलाब्बर द्वारा स्थापित संयुक्त अरब अमीरात की एक रियल एस्टेट कंपनी है।
इस कंपनी ने बुर्ज खलीफा के अलावा भी कई और बेहतरीन इमारतें बना चुकी है जैसे की Dubai Mall, Dubai Marina इत्यादि इनके बारे में भी आपने सुना ही होगा। यह कंपनी आवासीय भवनों, गगनचुंबी इमारतों, वाणिज्यिक संपत्तियों और होटलों सहित विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं का ही निर्माण करती है।
अगर मैं “एमार प्रॉपर्टीज” की वर्तमान समय की बात करूं तो Emaar Properties के पास वर्तमान में दुनिया के कई देशो में प्रोजेक्ट्स चल रहे है। जैसे – भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्की, लेबनॉन, मिस्र, इराक आदि जानकारी के लिए आपको बता दूँ की कंपनी एम्मार मिसर ने एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया है।
जिसमें लगभग 3000 कमरों वाला एक होटल, एक मरीना और मरासी नामक एक गोल्ड कोर्स शामिल था। यह परियोजना उन 3 परियोजनाओं में से एक है जिन पर एम्मार ने मिस्र में काम किया था। अब आपको पता चल गया होगा की Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai?
बुर्ज खलीफा के बारे में
सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की बुर्ज खलीफा को इसके उद्घाटन से पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था। जो दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में एक गगनचुंबी इमारत है यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। जिसका मुकाबला करना हर किसी के बस में नहीं है। क्योंकि इस इमारत की ऊंचाई ओर कलाकर्ति डिजाइन सबसे अलग है।
बुर्ज खलीफा 163 मंज़िलों वाली ईमारत है इसकी कुल ऊंचाई 829.8 मीटर (2,722 फीट) और 828 मीटर (2,717 फीट) की छत की ऊंचाई (एंटीना को छोड़कर, लेकिन 242.6 मीटर शिखर सहित) के साथ, बुर्ज खलीफा रहा है। बुर्ज खलीफा के Owner, Emaar Properties है। और इस मास्टरपीस को अमेरिका के आर्किटेक्ट Adrian Smith के द्वारा डिज़ाइन किया गया था।
![बुर्ज खलीफा के बारे में](https://techibar.com/wp-content/uploads/2023/11/बुर्ज-खलीफा-के-बारे-में.jpg)
और मुख्य कांट्रेक्टर कंपनी साउथ कोरिया की Samsung C&T Corporation थी। यह कंपनी पहले भी काफी बड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है। बुर्ज खलीफा का निर्माण 6 जनवरी 2004 में शुरू हुआ, जिसका बाहरी हिस्सा पांच साल बाद 9 अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ।
2009 से लेकर आज 2023 तक किसी ने बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है इस इमारत को 4 जनवरी 2010 में Downtown Dubai नामक एक नए विकास के हिस्से के रूप में खोली गई थी।
इसे बड़े पैमाने पर, मिश्रित उपयोग वाले विकास का केंद्रबिंदु बनने के लिए डिज़ाइन किया गया था। बुर्ज खलीफा के बनने से पहले दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत ताइवान की Taipei 101 हुआ करती थी। बुर्ज खलीफा 163 मंज़िलों की है जिसमे कुल 57 लिफ्ट है 37 ऑफिस फ्लोर, और 2957 पार्किंग स्पेस, और 304 होटल, और 900 अपार्टमेंट हैं।
इसमें आधुनिक मॉल से लेकर तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, स्विमिंग पुल, सिनेमा घर, रेस्टुरेंट सहित सारी सुविधाएँ आपको मौजूद मिलेंगी। इसे लगभग 96 किलोमीटर दूर से भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। और इसमें जो लिफ़्ट लगायी गयी है वो दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है।
इसे देखने के लिए हर एक दिन देश विदेश से हजारों लोग घूमने आते है अगर आपके पास भी पैसा है तो इस बिल्डिंग में आप भी अपना फ्लैट खरीद सकते है जो की काफी महंगे होते है। इस ईमारत में करीब 1.5 बिलियन डॉलर की लागत आई थी जो भारतीय रुपयों में करीब 11 हजार करोड़ रुपए होते है. तो आपको कैसा लगा बुर्ज खलीफा के बारे में (Burj Khalifa ke bare me) जान के।
बुर्ज खलीफा किस देश में है (Burj Khalifa Kaun Se Desh Mein Hai)
बुर्ज खलीफा, जो विश्व की सबसे ऊँची बिल्डिंग है, ये संयुक्त अरब अमीरात (UAE) देश के दुबई शहर में स्थित है। इस आधुनिक अदभुत बिल्डिंग का पूरा एड्रेस “1 Sheikh Mohammed bin Rashid Blvd, Downtown Dubai, Dubai, United Arab Emirates“है आपको बता दूँ की बुर्ज खलीफा की वजह से ही दुबई को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है।
जो देश सिर्फ तेल निर्यात पर आधारित था वो विदेशी पर्यटकों से होने वाली आमदनी पर रुचि दिखने लगा। ये सब इसी इमारत की वजह से दुबई आज दुनिया भर भ्रमण का केंद्र बन गया है। कियुकी बुर्ज खलीफा एक आधुनिक विश्व धरोहर और दुनिया भर में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है। अब आपको पता चल गया होगा की बुर्ज खलीफा किस देश में है
यहाँ भी पढ़ें :-
बुर्ज खलीफा किस कंपनी ने बनाया?
बुर्ज खलीफा को “सैमसंग कंट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन” ने बनाया था जिसे बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर खर्च हुआ है.
बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को कब बनाया गया था?
इसे बनाने की शुरुआत 6 जनवरी 2004 में शुरू हुआ और 9 अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ। और इस इमारत को 4 जनवरी 2010 में Downtown Dubai नामक एक नए विकास के हिस्से के रूप में खोली गई थी। इसकी कुल ऊंचाई की बात करें तो ये 820 मीटर ऊंची है इसमें कुल 163 मंज़िल हैं
बुर्ज खलीफा कहां स्थित है?
बुर्ज खलीफा दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक गगनचुंबी इमारत है। जो बिश्व की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। जिसे उद्घाटन से पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था
बुर्ज खलीफा में 1 दिन का किराया कितना है?
अगर आप बुर्ज खलीफा में एक रात रुकना चाहते है तो एक रात का किराया करीबन Rs. 43000/- से Rs. 2000000/- है।
बुर्ज खलीफा बनाने में कितना खर्च हुआ था?
उत्तर – इस बिल्डिंग को बनाने में कुल लागत करीब 1.5 बिलियन यूएस डॉलर थी और इसे भारतीय रुपयों में देखा जाये तो लगभग 11 हजार करोड़ रुपए होते है. इसमें आपको तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद मिलेंगी हैं।
बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य (Burj Khalifa Facts In Hindi)
यहाँ पर हम आपको बुर्ज खलीफा से जुडी हुई कई सारी रोचक जानकारियां बताने वाले है जो की ज्यादातर लोगों को पता नही है जैसे की मैनें आपको बताया की शुरुआत में इसका नाम “बुर्ज दुबई” था और अब इसका नाम बदल कर “बुर्ज खलीफा” रख दिया है
आपको बता दें की बुर्ज खलीफा न केवल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, बल्कि यह प्रभावशाली ढंग से कई अन्य रिकॉर्ड भी तोड़ती है। तो चलिए समय को न बर्बाद किये बिना बुर्ज खलीफा से जुडी हुई 10-13 दिलचस्प रोचक तथ्य के बारे में जानते हैं।
1 – बुर्ज खलीफा की ऊचाई और ऊभार :- बुर्ज खलीफा का सबसे बड़ा कीर्तिमान ये है की ये दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है। इसकी ऊचाई 828 मीटर यानि (2,717 फीट) है, और इसकी ऊभारी दीवारें समृद्धि की भूमि पर 90 डिग्री के कोण पर स्थित हैं।
2 – बिल्डिंग के नाम का बदलाव :- बुर्ज खलीफा को इसके उद्घाटन से पहले “बुर्ज दुबई” या “खलीफा टावर” के नाम से जाना जाता था। लेकिन इसके निर्माता ने बाद में इसे “बुर्ज खलीफा” में बदल दिया गया था, जो उदाहरणग्रंथकार और सऊदी अरब के राजा खलीफा बिन जलावी के नाम पर है।
3 – बुर्ज खलीफा को कितनी दूर से देखा जा सकता है :- ये तो जाहिर सी बात है की अगर बिल्डिंग ऊंची होगी तो उसको दूर से भी देखि जा सकती है लेकिन बुर्ज खलीफा की बात करे तो आप हैरान हो जायेंगे की इसकी ऊँचाई इतनी है की यह 95 किलोमीटर से भी देखि जा सकती है।
4 – इसे बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ :- बुर्ज खलीफा को बनाने में 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया था। जिसमे लगभग 12 हजार मजदूर प्रतिदिन काम किया करते थे। इसे बनाने में कुल 1,10,000 टन से भी अधिक कंक्रीट और 55,000 टन से ज्यादा स्टील लगा हुआ है। जो कि इसे मजबूती देने के लिए लगाया गया था।
5 – वर्ल्ड रिकॉर्ड :- बुर्ज खलीफा के नाम कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है जी हाँ आपने सही सुना है एक या दो नही बल्कि 7 वर्ल्ड रिकार्ड्स दर्ज हैं जिनमे दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत, दुनिया की सबसे ऊँची लिफ्ट और सबसे ज्यादा मंजिल जैसे रिकार्ड्स शामिल हैं।
6 – बुर्ज खलीफा की आबादी :- आपको जानकर हैरानी होगी की बुर्ज खलीफा के अन्दर लगभग 35,000 लोग रह सकते हैं। इसमें 163 फ्लोर है, 37ऑफिस फ्लोर, 304 होटल और 900 अपार्टमेंट है साथ ही इसमें कुल 58 लिफ्ट लगी हुई हैं और 2957 गाडि़यों को एक साथ खड़ी करने के लिए पार्किंग बनी हुई है।
7 – लिफ्ट की गति :- आपको जान कर हैरानी होगी की इस इमारत में लगी लिफ्ट की गति बहुत ही ज्यादा तेज है जो कि 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इस रफ्तार के कारण इस इमारत की सबसे नीचे वाले तल से सबसे ऊपर वाले तल तक जाने में लगभग कुल दो मिनट का ही समय लगता है।
8 – पानी और बिजली की खपत :- बुर्ज खलीफा में प्रत्येक दिन 946,000 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है और एक दिन में जितना इलेक्ट्रिसिटी इस्तेमाल किया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी की उससे लगभग 360,000 बल्ब 100 वाट के एक साथ जलाये जा सकते हैं।
9 – स्विमिंग पूल :- यह स्विमिंग पूल जो दुनिया का दूसरा सबसे ऊँचा स्थान पे बना हुआ स्विमिंग पुल है जो की बुर्ज खलीफा के 76वें मंजिल पर स्थित है। यह स्विमिंग पूल बुर्ज खलीफा के 76 वें मंजिल पर है।
10 – बुर्ज खलीफा के सबसे ऊपरी मंजिल का तापमान :- जानकारी के लिए आपको बता दूँ की बुर्ज खलीफा के सबसे ऊपरी मंजिल का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहता है।
11 – दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद :- आपको बता दूँ की दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद बुर्ज खलीफा में है जो 76 वीं मंजिल पर स्थित है जिसमें लोग नमाज अदा करते हैं।
12 – नीले रंग का एलिवेटर :- इसमें एक विशेषता है कि इसका एक एलिवेटर नीले रंग का है, जो नीला आकाश दिखने के लिए है।
13 – बुर्ज खलीफा का बाहरी भाग :- आपको कर हैरानी होगी की बुर्ज खलीफा का बाहरी भाग 26हजार कांच के पेनलो से ढका हुआ है जिनको साफ करने में लगभग 3 महीना लग जाते है।..
तो ये थे बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य (Burj Khalifa Facts In Hindi) जिनके बारे में आपने अभी पढ़ा मुझे लगता है अब आपको जानकारी मिल गई होगी की Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai और यह किस देश में है
बुर्ज खलीफा से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जबाब (FAQ’s) :-
प्रश्न1. बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है?
उत्तर – वर्तमान में बुर्ज खलीफा का ओनर Emaar Properties के चेयरमैन Mohamed Alabbar है. बुर्ज खलीफा को Emaar Properties के द्वारा बनाया गया है
प्रश्न2. बुर्ज खलीफा किस देश में है?
उत्तर – बुर्ज खलीफा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) देश के दुबई शहर में स्थित है। जो दुनिया की सबसे ऊँची और सबसे बड़ी ईमारत है.
प्रश्न3. बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई कितनी है?
उत्तर – इस बिल्डिंग की कुल ऊंचाई 2,717 फीट ( 828 मीटर ) है.
प्रश्न4. बुर्ज खलीफा में कितने फ्लोर है?
बुर्ज खलीफा में total 163 फ्लोर है और इसमें विभिन्न आवासीय, वाणिज्यिक और मनोरंजन सुविधाएं हैं
प्रश्न5. बुर्ज खलीफा का नाम किसने रखा और क्यों?
उत्तर – बुर्ज खलीफा का नाम सऊदी अरब के राजा खलीफा बिन जलावी के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न6. एम्मार प्रॉपर्टीज का मालिक कौन है?
उत्तर – मोहमद अलाब्बर बुर्ज खलीफा के मालिक के साथ साथ Emaar Properties के चेयरमैन भी है।
प्रश्न7. विश्व की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?
उत्तर – जब विश्व की सबसे ऊँची ईमारत की बात आती है तो बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है जो दुबई में स्थित है बात करें इसकी ऊंचाई की तो इसकी कुल ऊंचाई 828 मीटर (2,717 फीट) है। अब आप सोच सकते है
प्रश्न8. बुर्ज खलीफा को किसने बनवाया था?
उत्तर – बुर्ज खलीफा को मोहमद अलाब्बर ने बनवाया था.
प्रश्न9. बुर्ज खलीफा का डिजाइन कैसा है और इसे किसने डिजाइन किया?
उत्तर – आपको बता दें की बुर्ज खलीफा का डिजाइन एक खाली बोतल से प्रेरित है जिसे विश्व प्रसिद्ध डिजाइनर अभिगम ने डिज़ाइन किया है.
प्रश्न10. बुर्ज खलीफा का ब्रांड अम्बेसडर कौन है?
बुर्ज खलीफा का ब्रांड अम्बेसडर बॉलीवुड के स्टार शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) है।
निष्कर्ष : –
दोस्तों आशा करता हूं आज का आर्टिकल बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है (Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया और अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
और अगर आपका बुर्ज खलीफा के बारे में कोई सवाल हो तो आप मुझे तुरंत कमेंट करें। मैं आपकी मदद कमेंट का रिप्लाई देकर करूंगा। धन्यवाद
यहाँ भी पढ़ें :-