Microsoft Account Kaise Banaye? | जानिए Microsoft Sign Up का पूरा तरीका
Microsoft Account Kaise Banaye :- क्या आप microsoft account बनाना चाहते हैं? अगर हां तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। क्यूकी आज के इस पोस्ट में मैं आपको माइक्रोसॉफ्ट पर अकाउंट बनाने का पूरा तरीका बताने वाला हूँ कि microsoft account कैसे sign up करते है दोस्तों पोस्ट के अंत तक बने रहे ये तरीका आपको कही पर भी नहीं मिलेगा।
![Microsoft Account Kaise Banaye](https://techibar.com/wp-content/uploads/2023/11/Microsoft-Account-Kaise-Banaye.jpg)
Account बनाने से पहले मैं आपको एक जानकारी देता हूँ microsoft भी हमें email service provide कराती है? जी हाँ Gmail और Yahoo की तरह माइक्रोसॉफ्ट भी ईमेल की सुविधा प्रदान करती है।
बस इसके लिए आपको एक काम करना है जो यह है की आपको microsoft की website पर outlook या hotmail पर Email Id बनाना होता है। दोस्तों ऐसे कहीं सारी useful services है जिसका लाभ आप microsoft id create करने के बाद उठा सकते हैं।
Microsoft platform पर अकाउंट बनाने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर इस पर अकाउंट किस लिए बनाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं। तो चलिए ज्यादा time ना लेते हुए इसके बारे में जानते हैं।
यहाँ भी पढ़ें :-
- OneDrive क्या है? Cloud Storage Me File Kaise Store kare
- Google 2 Step Verification क्या है ? Aur Enable Karke Gmail ID Kaise Secure Kare
- Digilocker Kya Hai ? Kaise Hum Apna Digilocker Create Kare 2023
Microsoft Account क्यों बनाएँ?
जैसा कि आप जानते हैं कि Google की सभी सेवाएँ (जैसे ऐडसेंस, Google+, ड्राइव, एनालिटिक इत्यादि) को use करने के लिए आपको gmail account बनाना पड़ता है और इसके बाद ही आप Google की सभी service का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठीक उसी प्रकार Microsoft की All services को use करने के लिए आपको microsoft account बनाना आवश्यक है।
मैं यहां माइक्रोसॉफ्ट की popular service की सूची प्रदान कर रहा हूं, जिसे देख कर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट पर अकाउंट बनाने के बाद आप कितनी सारी services का लाभ उठा सकते हैं, वह भी मुझे free में।
- Skype
- Outlook
- OneDrive
- OneNote
- MSN
- Microsoft Office
- Xbox
- Bing
- etc……
Microsoft की all services के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://support.microsoft.com/en-US
यदि आप एक blogger हैं और आप अपने blog और website को Bing/Yahoo webmaster tool में submit करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपके पास microsoft account का होना जरूरी है।
अब मैं ये मान कर चल रहा हूं कि आप ये अच्छे से समझ गए होंगे कि माइक्रोसॉफ्ट पर अकाउंट बनाने के क्या फायदे हैं। तो चलिए अब ये जानते हैं कि Microsoft Account Kaise Banaye (How to Create a Microsoft Account)।
Microsoft Account Kaise Banaye? | Account Sign up कैसे करें
Microsoft पर new account create करने के लिए नीचे बताएं सभी steps को follow करें-
Step 1- सबसे पहले login.live.com पर जाएं।
Step 2- Create One पर क्लिक करें
![microsoft account create](https://techibar.com/wp-content/uploads/2023/11/microsoft-account-create.jpg)
Step 3- अब आपके सामने Microsoft account sign up page show होगा, जिसमें आपको अपनी सारी details भरनी है।
1 – First Name and Last Name – यहां पर अपना naam और surname लिखें।
2 – User Name – अपना email id डालिये (आप gmail और yahoo id भर सकते हैं)
username के नीचे आपको Get a new email address का option दिख रहा होगा। इस पर क्लिक करके आप outlook/hotmail email id बना सकते हैं।
लेकिन मेरे पास पहले से gmail id है और मुझे outlook या hotmail id नहीं चाहिए तो मैंने यहां पर अपनी gmail id enter की है।
Password – अपने microsoft account के लिए strong password enter करे।
password example – rahil@singh6574, singh@98096 etc
Reenter password – वही पासवर्ड यहाँ पर दर्ज करें जो आपने password field में दर्ज किया है।
Country/region – अपनी Country select करें।
Birthdate – आपकी जो भी जन्मतिथि हो वो select करें।
Gender – Male या female select करें।
Country code – अपने Country का code select कीजिए। जैसे कि India (+91), Pakistan (+92), Nepal (+977) etc.
Phone number – इसमें अपना मोबाइल नंबर डालिए।
Enter the characters you see – इसमें वो captcha code enter करें जो ऊपर शो हो रहा हो। लेकिन ध्यान रखें कि आपको space नहीं देना है और capital letters और small letters पर भी ध्यान देना है।
New – यदि कोई captcha code न समझ में आए तो यहां New पर क्लिक करके एक नया captcha code देख सकते हैं।
Audio – अगर Captcha code read करने में कोई परेशानी आ रही हो तो Audio पर क्लिक करें। इससे आपको audio के through captch code बताए जायेंगे। जिसको आपको एंटर करना होगा।
सारी details सही सही भरने के बाद Create account पर क्लिक करें।
Step 4- अब आपको अपना email address verify करना है जो की आपने sign up page पर डाला था।
जिस email id को आपने sign up page पर डाला था, उस email id को login करें और inbox check करें, जिसमें microsoft की तरफ से आपको mail आया होगा। उसको ओपन करें और verify button पर क्लिक करें।
Step 5- veify पर क्लिक करते ही आपके सामने एक new window Ready to go! open होगी जिसमे email id verify करने के लिए thanks लिखा होगा। आपको OK पर क्लिक करना है
Congrats ! अब आपने सारे steps complete कर लिए हैं और आपका microsoft account create हो चुका है।
यदि आप अपने microsoft account में enter करना चाहते हैं तो microsoft sign in के लिए browser में ये link login.live.com open करें।
- microsoft email id डालिए और Next पर click करें।
- अब आपको अपना password enter करना है। password enter करने के बाद Sign in पर क्लिक कर दीजिये।
तो इस तरह से आप अपने microsoft account में sign in हो चुके हैं। तो आप अच्छे से समझे गए होंगे की Microsoft Account Kaise Banaye अब आप आसानी से अपना microsoft account बना सकते है
निष्कर्ष:
दोस्तों आशा करता हूं आज का आर्टिकल “Microsoft Account Kaise Banaye” और microsoft sign up kaise kiya jata hai आपको पसंद आया होगा अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया और अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
और अगर आपको account create करने में कोई परेशानी आ रही हो तो आप मुझे तुरंत कमेंट करें। मैं आपकी मदद कमेंट का रिप्लाई देकर करूंगा। धन्यवाद
यहाँ भी पढ़ें :-